Movie prime

Rain Alert MP Rajasthan: मध्यप्रदेश, राजस्थान में बारिश-आंधी का अलर्ट हुआ जारी, देखिए अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 मई तक विभिन्न जिलों में बारिश (Rain Update MP) का यह दौर जारी रहेगा।
IMD (मौसम विभाग) से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

इस दौरान प्रदेश किन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

 

Weather Update MP Rajasthan: मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने आज बारिश और आंधी का अलर्ट (Rain alert MP) जारी किया है। वर्तमान में देश के मध्यप्रदेश राज्य में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ एक्टिव होने के कारण पिछले कुछ दिनों से लगातार विभिन्न जिलों में बारिश (MP weather update) का दौर जारी है। 

प्रदेश में 10 मई शनिवार को मंडला, ग्वालियर सहित कई जिलों में बारिश हुई। आज रविवार को भी प्रदेश की राजधानी सहित कई जिलों में बारिश का मौसम बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार आज प्रदेश की राजधानी भोपाल और रतलाम, (Ratlam) इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर (Mandsaur) और धार सहित पूरे प्रदेश में आंधी, बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट (Rain alert MP) जारी किया है। 

13 मई तक रहेगा प्रदेश में बारिश का दौर जारी 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 13 मई तक विभिन्न जिलों में बारिश (Rain Update MP) का यह दौर जारी रहेगा।
IMD (मौसम विभाग) से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान राजधानी भोपाल सहित इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

इस दौरान प्रदेश किन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान प्रदेश में आंधी बारिश के साथ तेज तूफान का अलर्ट हुआ जारी

राजस्थान प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से विभिन्न जिलों में हो रही बारिश से मौसम (Rajasthan weather update)  सुहाना बना हुआ है। आज एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

पाठकों को बता दें कि राजस्थान प्रदेश के अधिकांश जिलों में पिछले कुछ दिनों से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग आज 11 मई रविवार को भी राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी और वर्षा (Rain Update Rajasthan) के साथ मेघगर्जना होने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में 13 मई तक आंधी तूफान के साथ बारिश की गतिविधियों का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में लगातार विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा मौसम ठंडा होने के कारण किसानों की फसलों को भी काफी फायदा पहुंचा है।