पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी, भारत ने दिया यह जवाब
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे बौखलाएं पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। इसका भारत ने भी करारा जवाब दिया है।
बताते चलें कि मंगलवार को पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की अंधाधुंध गोलिया बरसाकर नृशंस हत्या कर दी थी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा उसके बाद गोली मारी। इनमें 26 पर्यटन शामिल थे। इनमें से दो विदेशी पर्यटक तथा दो स्थानीय नागरिक थे जबकि बाकी अन्य राज्यों के थे। इसके चलते भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव पैदा हो गया है। अब बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर फायरिंग की गई। यह पाकिस्तान की सेना की तरफ से गोलीबारी की गई है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। हालांकि अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना के अधिकारियों ने बताया कि वीरवार रात को यह गोलीबारी की गई। भारत ने भी इसका जवाब दिया।
बढ़ता जा रहा दोनों देशें के बीच तनाव
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत तथा पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रात को हुई इस गोलीबारी के कारण और भी तनाव बढ़ गया। अब पाकिस्तान डरा हुआ है। वह भारत की जवाबी कार्रवाई से छटपटा रहा है। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी छोटे हथियारों से की गई। यह केवल एक प्रकार की धमकी थी, लेकिन पाकिस्तान ने नहीं सोचा था कि भारत इसका जवाब देगा।
सुरक्षा मामलों की बैठक में लिए गए अहम फैसले
इससे पहले सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने कई बड़े फैसले लिए हें। इसमें 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा छूट के तहत भारत की यात्रा पर रोक लगा दी है। भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी को 48 घंटों में ही देश छोड़ने के लिए समय दिया गया है। इस प्रकार के प्रतिबंध लगाने से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है।