भारत के सख्त रवैये के बाद घुटनों पर आया पाकिस्तान, BSF जवान पीके साहू को वापस लौटाया
पाकिस्तान में बीएसएफ जवान पूर्णब कुमार साहू को कुछ समय पहले धोखे से पकड़ लिया था। भारत के कड़े रुख के बाद आज बीएसएफ जवान को पाकिस्तान ने वापस लौटा दिया है। वह अटारी बॉर्डर से भारत लौट आए हैं।
बीएसएफ जवान गलती से बॉर्डर पार चले गए थे जिसके बाद भारत ने कई बार मीटिंग करके जवान को वापस लौटने की बात की थी लेकिन पाकिस्तान की फोर्स ने उन्हें लौटाने से साफ मना कर दिया था। इसके बाद भारत ने भी एक पाकिस्तानी रेंजर्स जवान को पकड़ लिया। अब दोनों देशों ने जवान और रेंजर्स को एक्सचेंज किया है। 10:30 बजे बातचीत के बाद पूर्णब कुमार की वतन वापसी हो गई।
बीएसएफ ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उनके जवान पीके साहू वापस लौट आए हैं। वे 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तानी रेंजर्स के हिरासत में थे। जवान को संयुक्त चेक पोस्ट अटारी के लिए लगभग 10:30 बजे भरत को सौंप दिया गया।
भारत ने भी पाकिस्तानी रेंजर को वापस लौटाया
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों से तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमले की है। आतंकवाद को लेकर भारत ने सख्त रुख अपनाया और पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। फिरोजपुर में पाकिस्तान सीमा से पाक रेंजर्स को भारतीय जवानों ने गिरफ्तार कर लिया था। भारत ने भी पाकिस्तान को उनका रेंजर वापस लौटा दिया है।

