Movie prime

हो गया कंफर्म! इस हसीना के प्यार में गिरफ्तार है युजवेंद्र चहल, सरेआम किया प्यार का इजहार 

हो गया कंफर्म! इस हसीना के प्यार में गिरफ्तार है युजवेंद्र चहल, सरेआम किया प्यार का इजहार 
 
 

 धनश्री वर्मा से तलाक लेने के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश से जुड़ रहा है। महवश अक्सर आईपीएल में युजवेंद्र चहल को सपोर्ट करने भी जाती है और दोनों की तस्वीर साथ में जमकर वायरल होती है।


 दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। हालांकि अभी दोनों ने एक दूसरे के साथ अफेयर की बात कबूल नहीं की है लेकिन अक्सर दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करने पहुंच जाते हैं।

आरजे महवश ने गिनाई चहल की खूबियां 


 अभी कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल के पर्सनालिटी को लेकर बातचीत किया था। इस दौरान उन्होंने चल को मोस्ट केयरिंग पर्सन बताया है।


 जब उनसे पूछा गया कि आप युजवेंद्र चहल की कौन सी खूबी चुराना चाहेंगी।  इसका जवाब देते हुए महवश ने तपाक से कहा कि उनकी अच्छाई और विनम्रता।


महवश ने आगे कहा कि चहल हमेशा उन लोगों के लिए हर जगह उपलब्ध रहते हैं जो उन्हें प्यार करते हैं। मैं यकीनन उनकी यह खूबी चुराना चाहती हूं। उन्होंने हर जगह चहल को सपोर्ट किया है और अभी कुछ समय पहले ही उनके लिए एक दिल छू लेने वाला मैसेज भी लिखा था।

महवश ने चल के लिए लिखा इमोशनल नोट


 अभी कुछ समय पहले ही महवश ने युजवेंद्र चहल के लिए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा था कि अपने लोगों का हर मुश्किल समय में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए हम सब आपके लिए यहां है युजवेंद्र चहल।

 इस पोस्ट का जवाब देते हुए युजवेंद्र चहल ने लिखा कि आप लोग मेरी ताकत है। मुझे हमेशा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद। हालांकि अभी कुछ समय पहले ही महवश नहीं यह स्वीकार किया कि चल के साथ डेटिंग को लेकर वह काफी ट्रोल होती है। हर जगह उनका मजाक बनाया जाता है।