Movie prime

बेहद सस्ते में IRCTC करा रहा है गोवा की यात्रा, मात्र इतने में परिवार के साथ कर सकते हैं सैर- सपाटा  
 

 

 IRCTC Goa tour package: आईआरसीटीसी अक्सर सस्ते टूर पैकेज लांच करता है। कम खर्च में आप कई मशहूर जगह की यात्रा कर सकते हैं। एक बार फिर से IRCTC बेहद कम खर्च में गोवा की सैर करा रहा है। यह टूर पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है। आपको ट्रेन से यात्रा कराया जाएगा। यह यात्रा बेंगलुरु से शुरू हो रहा है। तो आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...


 कम खर्च में आईआरसीटीसी करा रहा है गोवा की यात्रा


IRCTC बेंगलुरु से गोवा की यात्रा बेहद कम खर्च में करा रहा है। थर्ड एसी में यात्रा कराया जाएगा। एक व्यक्ति का खर्च 20450 रुपए आएगा वही 5 से 11 साल के बच्चों का खर्च 12270 आएगा।

 आप अगर स्टैंडर्ड श्रेणी में बेड लेते हैं तो आपको सिंगल बेड का 34410 देना होगा, वही ट्विन शेयरिंग में यह रकम 18620 हो जाएगा। बच्चों के लिए आपको 10440 देना होगा।


 इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका

यह टूर पैकेज कर रात और 5 दिन का होगा। इस दौरान आपको विभिन्न जगहों पर रहने का मौका मिलेगा। बेंगलुरु के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 17309, 3:00 बजे शाम को चलेगी।


यह ट्रेन सुबह 5:15 पर वास्को डा गामा स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से आप उत्तर गोवा के एक होटल में पहुंचेंगे और यहां आपको नाश्ता मिलेगा। कुछ देर आराम करने के बाद उत्तर गोवा के प्रसिद्ध जगह की यात्रा शुरू होगी।

 आपको 1600 में पुर्तगालियों के द्वारा बनाया गया किला दिखाया जाएगा और इसके बाद समुद्र तटों पर रानी कालगुंट के बीच ले जाया जाएगा। इसके बाद आपको अंजुना और वागाटर के बीच सैर कराया जाएगा। आप चाहे तो अपने मन से भी घूम सकते हैं लेकिन ध्यान रखें की वापसी के समय आपको समय प्रबंध काव्य स्थान पर पहुंचना होगा।