Movie prime

ईरान ने भारत के लिए खोला बंद एयरस्पेस, 1000 भारतीयों की वतन वापसी शुरू

 

Iran Israel: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने अपने बंद हवाई क्षेत्र को खासतौर पर भारत के लिए खोल दिया है, ताकि वहां फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा सके। यह भारत की कूटनीति की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

'ऑपरेशन सिंधु' नाम से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत करीब 1,000 भारतीयों को आज रात दिल्ली लाया जाएगा। निकासी के लिए तीन विशेष उड़ानों की व्यवस्था की गई है। पहली फ्लाइट आज रात 11:30 बजे, दूसरी सुबह 3 बजे और तीसरी शनिवार शाम को दिल्ली पहुंचेगी। इनमें अधिकतर भारतीय छात्र शामिल हैं जो ईरान के युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे हुए थे।