Movie prime

आज से सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, जानें 14.2KG LPG सिलेंडर की ताजा कीमत

 

LPG Rate Updates: झारखंड के 24 जिलों में आज से  घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फर्क देखा गया है। अलग-अलग जिलों में 14.2 किलो का सिलेंडर विभिन्न कीमतों पर मिल रहा है। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में सबसे सस्ता सिलेंडर ₹892.50 में उपलब्ध है, जबकि रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में यह ₹912 तक जा पहुंचा है।

राजधानी रांची, धनबाद, देवघर, गिरिडीह में सिलेंडर की कीमत ₹910.50 है, जो राज्य का औसत मूल्य माना जा सकता है। चाईबासा में ₹902 का रेट है, जबकि चतरा में यह ₹909.50 तक पहुंच गया है।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर के पीछे स्थानीय टैक्स, वितरण व्यवस्था और एजेंसी की लागत मुख्य कारण होते हैं। तेल कंपनियां हर महीने इन तत्वों को ध्यान में रखते हुए नई दरें तय करती हैं।अब अधिकांश उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिल रही, इसलिए उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंडर खरीदना पड़ता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की कीमत चेक करें और अगर कहीं कीमत कम हो तो सीमावर्ती जिले से सिलेंडर भरवाएं।