Ganesh Chaturthi: पहली बार कर रहे हैं गणपति की स्थापना तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, बरसेगी बप्पा की कृपा
Ganesh Chaturthi: सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व है। कल 26 तारीख को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। कल बुधवार का भी दिन है यही वजह है कि कल का दिन बेहद खास है।
गणेश चतुर्थी पर ज्यादातर लोग अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ इस त्यौहार को मनाया जाता है। गणपति की स्थापना करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
गणपति की स्थापना के लिए एक उपयुक्त स्थान चुनना आवश्यक है। इसके अलावा, गणपति की मूर्ति का चयन करते समय उनकी मुद्रा, आकार और सामग्री का ध्यान रखना चाहिए।
पूजा के लिए आवश्यक सामग्री जैसे कि फूल, फल, दूर्वा, और मोदक आदि का इंतजाम करना भी जरूरी है। गणपति की पूजा विधि के बारे में जानकारी प्राप्त करना और उसका पालन करना भी महत्वपूर्ण है। साथ ही, विसर्जन की तिथि तय करना और उसका पालन करना भी आवश्यक है।
इन बातों का ध्यान रखने से गणपति बप्पा की स्थापना और पूजा सफलतापूर्वक की जा सकती है और इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।
मोदक चढ़ाए : गणपति की पूजा करते समय आपको मोदक का भोग जरूर लगाना चाहिए इसके साथ ही लड्डू का भी भोग लगे इस गणपति भगवान प्रसन्न होते हैं और खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं।
मूषक वाला गणपति की प्रतिमा लाए: अपने घर में मूषक की प्रतिमा वाला गणपति का मूर्ति जरूर लाएं। ऐसा करने से जीवन में काफी खुशहाली आती है और गणपति बप्पा भी खुश होते हैं।
गणपति बप्पा की पूजा सही समय पर और सही तरीके से ही करें वरना गणपति बप्पा नाराज हो जाएंगे और जीवन में काफी परेशानियां आ सकती है। गणपति बप्पा को दोनों टाइम भोग जरूर लगाए और अनंत चतुर्दशी तक गणेश भगवान की मूर्ति का विसर्जन जरूर करें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आता है।