Movie prime

New Fourlane Highway: देश में 30 हजार किलोमीटर में बनाए जाएंगे फोरलेन हाईवे, केंद्र सरकार खर्च करेगी 10 लाख करोड़ रुपए

 

New Fourlane Highway:  देश में फोरलेन हाईवे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्र सरकार देश में तकरीबन 30000 किलोमीटर में बड़े स्तर पर नए फोरलेन हाईवे (new fourlane highway) का निर्माण करने की योजना बना रही है। इस योजना के तहत फोरलेन हाईवे के निर्माण हेतु केंद्र सरकार लगभग 10 लाख करोड रुपए खर्च करने जा रही है। सरकार की योजना से देश के करोड़ लोगों का सफर आसान होने के साथ विकास के भी नए दरवाजे खुलेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में नए फोरलेन हाईवे (New Holland highway) को लेकर यह बड़ी घोषणा की है। 

25 से 30 हजु किलोमीटर की दूरी में बनाए जाएंगे फोरलेन हाईवे 

केंद्र सरकार देश में बड़े स्तर पर फोरलेन हाईवे (fourlane highway) का निर्माण करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को देश में बुनियादी ढांचे के विकास को ध्यान में रखते हुए रखते हए फोरलेन हाईवे को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। 

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि भारत देश को एक मज़बूत आर्थिक ताकत (economic power) के रूप में खड़ा करने हेतु सड़कों और हाइवे का विस्तार अत्यंत आवश्यक है। आने वाले समय में भारत को एक मजबूत आर्थिक ताकत (economic power) बनाने के लिए सरकार ने देश में 25,000 से 30,000 किलोमीटर फोरलेन हाईवे का निर्माण करने का फैसला लिया है। 

टू लेन सड़कों को किया जाएगा फोरलेन में तब्दील 

केंद्रीय सड़क के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को देश में 10 लाख करोड रुपए की लागत से बड़े स्तर पर फोरलेन हाईवे का निर्माण करने की बात कही है। सरकार की इस योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों में दो लेन वाली सड़कों को चार लेन में तब्दील किया जाएगा। 

देश में बड़े स्तर पर फोरलेन हाईवे के निर्माण की इस योजना में सरकार तकरीबन 8 से 10 लाख करोड़ रुपये तक का खर्च करेगी। इस योजना के लिए सरकार INVIT और BOT मॉडल से निवेश जुटाने का प्लान बना रही है। केंद्र सरकार की फैसले से देश के विभिन्न राज्यों में लोगों को बेहतर रोड कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।