Holiday Cancelled in Haryana: देश में लगातार बढ़ रहे पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए विभिन्न राज्यों की सरकारी भी अब एक्टिव हो गई हैं। पाठकों को बता दें कि गुरुवार रात को पाकिस्तान सैना की तरफ से भारत के कई राज्यों में मिसाइल अटैक और ड्रोन अटैक से हमला करने का प्रयास किया गया। जिसे भारतीय सेवा के डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।
दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव और युद्ध की आशंका को देखते हुए अब हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारीयों की छुट्टियां रद्द करने की आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रदेश की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव (Aarti Singh Rao) ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल करने का फैसला लिया है। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों के अवकाश पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने हेतु स्वास्थ्य में परिवार कल्याण मंत्री आरती राव ने आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता, कुशलता और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला
हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की कुशलता, निरंतरता और त्वरित प्रतिक्रिया को सुनिश्चित करने हेतु यह फैसला लिया है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने के चलते देश पर आई इस संकट की घड़ी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि किसी भी स्थिति में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखने हेतु यह फैसला लिया गया है। आपात स्थिति से निपटने हेतु आम जनता को तुरंत आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु हम पूरी तरह तैयारी कर रहे हैं।
सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश हुए जारी
हरियाणा प्रदेश में सरकार ने युद्ध आशंका को देखते हुए प्रदेश के सभी सिविल सर्जन और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को सरकार के आगामी आदेशों तक किसी भी प्रकार की आकस्मिक या पूर्व स्वीकृत छुट्टी को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की अगले आदेशों तक अब स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके अलावा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला मुख्यालय छोड़कर अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहने हेतु सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।