Movie prime

Cricketer Virat Kohli : इस वजह से विराट कोहली ने अचानक लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, जानकार फैंस भी हुए हैरान 

इस वजह से विराट कोहली ने अचानक लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, जानकार फैंस भी हुए हैरान 
 
 

Cricketer Virat Kohli :  इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ( Cricketer Virat Kohli ) ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके जानकारी दिखाई अब वह रेड बॉल क्रिकेट में भारत के लिए नहीं खेलेंगे। अभी कुछ समय पहले ही रिपोर्ट आई थी कि विराट कोहली संन्यास लेने वाले हैं। बीसीसीआई ने क्रिकेटर को एक बार फिर से उनके फैसले पर सोचने के लिए कहा था लेकिन क्रिकेटर नहीं माने। 36 साल की उम्र में उन्होंने टेस्ट फॉरमैट को अलविदा कह दिया। तो आईए जानते हैं विराट कोहली के अचानक संन्यास लेने के पीछे क्या है कारण...


 विराट कोहली का लगातार गिरता फॉर्म 

 विराट कोहली का टेस्ट में लंबे समय से खराब फार्म चल रहा था। साल 2019 की अंत में उनका टेस्ट औसत लगभग 55 था जो कि अब गिरकर 47 से भी नीचे आ गया। साल 2020 से अभी तक विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में मात्र तीन शतक लगाया है। इन शतको में भी उनका औसत 35 से नीचे रहा है।

 कमजोर बल्लेबाजी  

 विराट कोहली बल्लेबाजी में अपनी कमजोरी के वजह से काफी परेशान थे। वह लंबे समय से ऑफिस स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हो रहे थे।

 2027 वर्ल्ड कप पर फोकस 

 विराट कोहली 36 साल के हो चुके हैं और अब वह मात्र एक वर्ल्ड कप ही खेलेंगे। रोहित शर्मा की तरह वह भी 2027 वर्ल्ड कप पर फोकस करना चाहते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हार मिली थी जिसके बाद अब रोहित विराट  ज्यादा ध्यान वर्ल्ड कप पर देना चाहते हैं।

 भर गया था मन 

विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से मन भर गया था।उनका मन इस फॉर्मेट को खेलने में नहीं लग रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने अपने साथियों को कई बार कहा था आई एम डन।

 अतः विराट कोहली के रिटायरमेंट के पीछे यह भी मुख्य कारण हो सकते हैं। जानकारों का कहना है कि विराट का अचानक से संन्यास लेना बेहद हैरान करने वाला है।