Movie prime

छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा, कहा- मैंने पहले दिन से ही इस पर जिम्मेदारी ली

 

नई दिल्ली,25 जुलाई (इ खबर टुडे )। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की। हाल के दिनों में छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन और विपक्ष के लगातार हमले के बीच यह बड़ा फैसला सामने आया है। सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।

मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं। भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करता हूं।'

यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा कि पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत है। देश की युवाशक्ति को भ्रम के कुचक्र में फंसने नहीं देंगे, यही मेरा संकल्प है।