राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत,किया नोटिफिकेशन जारी
notification issued regarding ration card: राशन कार्ड को लेकर सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने की समय सीमा को तीन महीने बढ़ा दिया है। अब लोग 30 जून तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। इससे पहले यह तारीख 31 मार्च थी।
अब तक आधार से राशन कार्ड का लिंक नहीं करवाने वालों के नाम कटने का डर सता रहा था। सरकार ने आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक करवाने के लिए पहले 31 मार्च तक का समय दिया था। काफी लाेगों ने अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड के लिंक करवा लिया था, लेकिन अब भी बहुत से लोगों ने यह प्रक्रिया नहीं की थी।
ऐसे में इन लाेगों को अपने राशन कार्ड से नाम कटने का डर सता रहा था। अब सरकार ने इसकी समय सीमा को तीन महीने बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। यह किसी भी राशन की दुकान पर जाकर करवाया जा सकता है। आधार सीडिंग की प्रणाली निशुल्क है।
राशन कार्ड से काट दिया जाएगा नाम
सरकार ने आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक करवाने की तिथि इसलिए बढ़ाई क्योंकि अब भी लाखों लोगों ने अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया है। यदि सरकार इसकी समय सीमा नहीं बढ़ाती तो बहुत से लोगों के नाम आधार से लिंक नहीं होने के कारण राशन कार्ड से कट जाते।
अब तीन महीने तक का समय उपभोक्ताओं को दिया गया है ताकि सभी लोग अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा लें, यदि अब भी लोग ऐसा नहीं करते हैं तो फिर उनका नाम राशन कार्ड से कटना तय माना जाएगा।
कॉमन सर्विस सेंटर से करवाएं लिंक
यदि आपको अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना है तो आप जिस राशन की दुकान से बीपीएल योजना के तहत राशन लेते हैं, उस पर जाकर यह कार्य करवा सकते हैं। इसके अलावा आप किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर जाकर भी अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। सरकार की तरफ से यह निशुल्क किया गया है।
आधार कार्ड से लिंक मतलब ई-केवाईसी
अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाने का मतलब ई-केवाईसी करवाना है। सरकार ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने के लिए ऐसा किया गया है। जिस राशन की दुकान से आप सामान लेते हैं, वहां पर यह ई-केवाईसी का कार्य आसानी से करवाया जा सकता है। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। राशन की दुकान पर जो पॉश मशीन होती है, उसके माध्यम से यह कार्य आसानी से और जल्द हो जाता है।