Movie prime

Bullet Train: खत्म हुआ इंतजार! भारत में इस दिन से चलेगी बुलेट ट्रेन, ये होगा रूट 

 
Bullet Train: भारत का पहला बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अब रफ्तार पकड़ने लगा है। सूत्रों की माने तो साल 2026 के अंत तक भारत में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसके लिए जापान से खास शिंकानसेन ट्रेन है भारत लाई जा रही है। भारत और जापान के बीच बढ़ती दोस्ती के बाद जापान में इन ट्रेनों को भारत पहुंचाने का फैसला लिया है। आपको बता दे कि यह ट्रेन है सुरक्षा के दृष्टिकोण से अव्वल मानी जाती है। भारत में बुलेट ट्रेन का सपना साकार होने लगा है।
 मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर पर होगा ट्रायल
 मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का काम तेजी से किया जा रहा है। रेलवे ने बताया कि इतने समय सीमा पर रेलवे बुलेट ट्रेन शुरू कर देगा। यह 508 किलोमीटर का लंबा गलियारा है जिसे जापान की मशहूर शिंकानसेन तकनीक से बनाई जा रही है। प्लीज ट्रैक पर केवल तेज दौड़ने वाली ट्रेन ही चल सकती है। रेलवे के द्वारा वैकल्पिक रूटों पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
 क्या होगा रूट
 आपको बता दे कि सिर्फ मुंबई अहमदाबाद ही नहीं बल्कि रेलवे के द्वारा अन्य कई रूपों पर भी बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। इनमें दिल्ली अमृतसर, दिल्ली बनारस, बनारस कोलकाता,मैसूर चेन्नई, मुंबई नासिक, मुंबई नागपुर और दिल्ली अहमदाबाद जैसे रूटों को शामिल किया गया है।आने वाले सालों में भारत के कई शहरों में बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो योजना के मुताबिक जल्दी बुलेट ट्रेन शुरू कर दी जाएगी।
 कितनी होगी रफ्तार 
बुलेट ट्रेन की रफ्तार की बात करें तो रेलवे ने इसके लिए दो तरह के पैमाने तय किए हैं. इस ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि डिजाइन स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है. यानी ये ट्रेन हवा से बातें करेगी! मुंबई से अहमदाबाद के बीच कुल 12 स्टेशन होंगे. इसमें दो तरह की सर्विस होंगी. पहली, प्रीमियम सर्विस, जो सिर्फ 4 स्टेशनों- मुंबई, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद पर रुकेगी. ये ट्रेन सिर्फ 2 घंटे 7 मिनट में मुंबई से अहमदाबाद पहुंचा देगी. दूसरी, सामान्य सर्विस, जो सभी 12 स्टेशनों पर रुकेगी और इसे 2 घंटे 58 मिनट लगेंगे।