Movie prime

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर के करीब बल्लेबाज कोच अभिषेक नायर की  छुट्टी, तीन कारण आये सामने

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर के करीब बल्लेबाज कोच अभिषेक नायर की छुट्टी, तीन कारण आये सामने
 

बीसीसीआइ ने जून में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले सख्त कदम उठाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर की छुट्टी कर दी है। उनकी नियुक्ति पिछले साल जुलाई में हुई थी और अभी उनके अनुबंध में काफी समय बाकी था, लेकिन बीसीसीआइ ने नायर का अनुबंध बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया।

 रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई की भी छुट्टी हो गई है। इन दोनों के बारे में हालांकि अभी आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। वहीं, टीम के अन्य सहायक कोच नीदरलैंड्स के रेयान टेन डोशेट पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

रिव्यू मीटिंग में हो गया था फैसला

 भारतीय टीम पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई थी और उसे हार झेलनी पड़ी थी। इस सीरीज के बाद बोर्ड ने रिव्यू मीटिंग की थी। इसमें बोर्ड सचिव देवाजीत सेकिया के अलावा कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शामिल थे।

इन कारणों से किया गया बाहर

भारतीय टीम को साल 2024 में घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से करारी हार झेलनी पड़ी।

दोनों टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। इस कारण सीरीज में हारे।

टीम इंडिया 2024 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पांच टेस्ट खेलने गई। भारतीय टीम ने 1-3 से सीरीज गंवाई।

योग्यता पर उठे थे सवाल 41 वर्षीय अभिषेक नायर की नियुक्ति पर कई पूर्व दिग्गजों ने सवाल भी उठाए थे। नायर ने भारत के लिए सिर्फ तीन वनडे मैच खेले है। माना जा रहा था कि नायर की नियुक्ति इसलिए हुई क्योंकि वह टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के करीबी थे। दरअसल, नायर आइपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स में गौतम गंभीर के साथ लंबे समय तक काम कर चुके थे।

ट्रेनर सोहम देसाई के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एड्रियन ली रॉक्स को जगह मिल सकती है। रॉक्स अभी आइपीएल में पंजाब किंग्स टीम के साथ जुड़े हुए हैं।