Movie prime

2025 IPL जीतने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के लिए कहीं बड़ी बात, सुनकर रोने लगी एक्ट्रेस

 

18 साल के बाद विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार आईपीएल का ख़िताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक इतिहास लिखा गया और यह इतिहास था आरसीबी का आईपीएल ट्रॉफी जीतना।


जैसे ही बेंगलुरु में ट्रॉफी जीता विराट कोहली ग्राउंड पर ही रोने लगे। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ग्राउंड पर उन्हें संभालने के लिए पहुंची थी। मीडिया से बातचीत के दौरान विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के जमकर तारीफ की।


विराट कोहली ने किया जमकर अनुष्का की तारीफ 


 विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की खूब तारीफ की और कहां की अनुष्का हमेशा से मेरी सपोर्ट सिस्टम रही है। उन्होंने मुश्किल समय में हमेशा मेरा साथ दिया। जब भी मैं मुश्किलों से गुजर रहा होता था तो अनुष्का भी मेरे साथ स्ट्रगल करती थी। मेरी जीत से अनुष्का शर्मा को काफी खुशी हुई है। पति विराट की बात सुनकर अनुष्का शर्मा के आंखों में गर्व और खुशी के आंसू थे।


मुश्किलों में अनुष्का ने नहीं छोड़ा विराट का साथ 


अनुष्का शर्मा और विराट की जिंदगी में कई बार परेशानियां आई। कई बार विराट कोहली के नाकामी का कारण अनुष्का शर्मा को बताया गया लेकिन अनुष्का शर्मा ने कभी भी विराट का साथ नहीं छोड़ा।


 पावर कपल है अनुष्का विराट 


 अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को पावर कपल कहा जाता है। दोनों की लव स्टोरी के चर्चे अक्सर होते रहते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की तस्वीर वायरल होती है। विराट अक्सर अपने टाइम अपनी बीवी और बच्चों के साथ बिताते हैं।