Movie prime

देशी तुवर दाल के रेट को लेकर लिया बड़ा फैसला, मिलर्स ने 300 रूपये क्विंटल भाव घटाए

A big decision was taken regarding the price of Desi Tuvar Dal, Millers reduced the price by Rs 300 per quintal
 

दालों में ग्राहकी का अभाव बना रहने से कीमतों में उठाव नहीं आ रहा है। आयातित मालों की आवक बढ़ने के साथ ही मंडी में तुवर का दाम घटने से मिलर्स ने देशी तुवर दाल के दामों में 300 रुपए क्विंटल की कमी की। म्यांमार में इस बार उड़द का शानदार उत्पादन हुआ है और वहां से भारत में सस्ते दाम पर इसका भारी आयात हो रहा है।

 उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 6.24 लाख टन उड़द का आयात हुआ था जो 2024-25 के वित्त वर्ष (अप्रैल-मार्च) में 32 प्रतिशत उछलकर 8.23 लाख टन से ऊपर पहुंच गया।

मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5585, ऑस्ट्रेलिया 5750, तुवर लेमन 6450 व उड़द एफएक्यू 6975 रुपए।

दलहन: चना कांटा 5950 से 6000, विशाल 5700 से 5750, मसूर 6150, तुवर निमाड़ी 6400 से 6900, मूंग बेस्ट 7800 से 7850, उड़द बोल्ड नया 8200 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7200 से 8000, मसूर दाल बोल्ड 7800 से 7900, बेस्ट तुवर दाल 9600 से 10700, ब्रांडेड तुवर दाल 11000, मूंग दाल 9100 से 9300, मूंग मोगर 10000, उड़द दाल बोल्ड 9300 रुपए।