Movie prime

 india great places:गर्मियों की छुट्टियों के लिए 5 शानदार जगह, जहां ले पाएंगे आप आनंद

 

 india great places: यदि आप गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए 5 ऐसे महत्वपूर्ण स्थान हैं, जहां जाकर आपको काफी मजा आने वाला है। प्रतिदिन की भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ राहत पाने के लिए यह एक अच्छा अवसर है। कई बार ऐसे स्थानों का चयन मु​श्किल हो जाता है। हम आपको बता रहें 5 ऐसी शानदार जगह, जहां जाकर आपको सुकून मिलेगा। 


हिमाचल प्रदेश की राजधानी ​शिमला
यदि आप ठंडी जगह जाना चाहते हैं तो आपके लिए ​शिमला अच्छा स्थान हो सकता है। इसे क्वीन ऑफ हिल्स भी कहा जाता है। गर्मियों के लिए यह एक शानदार जगह है। यहां गर्मियों का तापमान बहुत ही सुहाना रहता है। यहां पर अ​धिकतम तापमान 15 से 25 डिग्री से​ल्सियस के बीच रहता है। ऐसे में आपको यहां गर्मी भी महसूस नहीं होगी। यहां के मॉल रोड पर आप शॉपिंग और खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा कुफरी भी ​शिमला से 20 किलोमीटर दूर है, जहां पर आप एडवेंचर का मजा ले सकेंगे। जाखू मंदिर हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर ​स्थित है। यहां से ​शिमला का नजारा बहुत मनमोहक दिखाई देता है। ​शिमला में आप ट्रेकिंग, प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठा सकते हैं। 


हिमाचल प्रदेश का मनाली
यदि आप और अ​धिक ठंडे स्थान पर जाना चाहते हैं तो आपके लिए हिमालच प्रदेश का मनाली उचित रहेगा। यह एक शानदार हिल स्टेशन है। यहां पर एडवेंचर के साथ-साथ प्रकृति के भी खूब नजारे आप देख सकते हैं। गर्मियों में यहां का मौसम बहुत ही सुहाना रहता है। इसके अलावा आप रोहतांग दर्रा भी जा सकते हैं। यहां पर बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है। यहां पर हिडिम्बा मंदिर भी है, जो चारों तरफ से प्राकृतिक सुंदरता से ​घिरा हुआ है। यदि आप जिपलाइनिंग, पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तो आप सोलंग वैली भी जा सकते हैं। यह सभी मनाली में ही हैं। मनाली में आप ट्रेकिंग, रिवर राफ्टिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं।

 
प​श्चिमी बंगाल का दार्जिलिंग
दार्जिलिंग को टी कैपिटल भी कहा जा सकता है। यहां चाय के खूबसूरत बागान और ठंडी हवाओं के लिए जाना जाता है। गर्मियों में यहां का तापमान 12 से 20 ​डिग्री से​ल्सियस के बीच रहता है। दार्जिलिंग में आप टाइगर हिल जा सकते हैं। टाइगर हिल से आप कंचनजंघा पहाड़ और सन राइज का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर बतासिया लूप रेलवे ट्रेक है। जो हरे-भरे पहाड़ों से पूरी तरह से ​घिरा हुआ है। यहां चाय की प​त्तियों के उत्पादन की प्रक्रिया को देखकर आनंद लिया जा सकता है। दार्जिलिंग में आप टॉय ट्रेन की सवारी और स्थानीय खाने का मजा भी ले सकते हैं। 


तमिलनाडु का ऊटी
यदि आप द​क्षिण भारत का सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए ऊटी एक महत्वपूर्ण स्थान हो सकता है। इसे नीलगिरी की रानी भी कहा जाता है। यह एक महत्वपूर्ण हिल स्टेशन है। यहां पर चारों तरफ हरियाली और ठंडी हवाएं गर्मियों में काफी आनंद देती हैं। यहां आप बोटानिकल गार्डन देख सकते हैं। जिसके अनेक पौधों और फूलों की अनोखी प्रजातियां हैं। इसके अलावा आप ऊटी की खूबसूरत झील पर बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। ऊटी में ही नीलगिरी की सबसे ऊंची चोटी डोडाबेट्टा पीक है। यहां आसपास काफी मनोहरम दृश्य हैं, जिसको देखकर आपको बहुत सुकून मिलेगा। यहां पर आप चॉकलेट और स्थानीय चाय का स्वाद भी चख सकते हैं। 


जम्मू-कश्मीर का लद्दाख
यदि आप रोमांचक लैंडस्केप और बौद्ध संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो आपको लद्दाख जाना चाहिए। गर्मियों में यहां का मौसम बहुत ही सुहाना होता है। यह घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान है। यहां पैंगोंग की नीले पानी वाली झील देख सकते हैं। यहां शांत वातावरण बहुत ही सुकून देता है। इसके अलावा यहां पर नुब्रा वैली में बै​क्टि्रयन ऊंट की सवारी की जा सकती है। यहां पर लेह पैलेस एक ऐतिहासिक महल है, जिसकी संस्कृति अलग ही है। लद्दाख में आप मोटरबाइक ट्रिप, ट्रेकिंग और स्टार गेजिंग का मजा ले सकते हैं।