Movie prime

UP के 21 राजमार्गों को बनाया जाएगा फोरलेन, प्रदेश में बिछेगा हाईवे का जाल, देखिए पूरी लिस्ट

 

New Fourlane Highway UP: उत्तर प्रदेश राज्य में आने वाले समय में सरकार बड़े स्तर पर फोर लाइन हाईवे का निर्माण करने जा रही है। प्रदेश सरकार राज्य में यातायात जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए  21 फोरलेन राजमार्गों का निर्माण करने जा रही है। इस परियोजना के तहत राजमार्गों को 14 से 25 मीटर चौड़ा कर फोरलेन के रूप में विकसित किया जाएगा। अभी इनमें से ज्यादातर राज्य राजमार्ग सात मीटर से लेकर अधिकतम 14 मीटर तक चौड़े हैं। योगी सरकार अब ऐसे 21 राजमार्गों को फोरलेन हाईवे में तब्दील करने जा रही है। 

उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश राज्य में जल्द ही बड़े स्तर पर 21 राजमार्गों को फोरलेन हाईवे में तब्दील पर नहीं तो प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश ने इन राज्यमार्गों को चार लेन में तब्दील करने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन राजमार्गों के निर्माण कार्य हेतु प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सरकार की इस पहल से वाहन चालकों को ट्रैफिक से निजात तो मिलेगी ही मिलेगी साथ ही साथ समय और पैसे की भी बचत होगी। प्रदेश में 142 राज्य राजमार्गों में से 21 राज्य राज्यमार्गों को चार लेन में तबदिल किया जाएगा। इसके अलावा 107 राज्य राजमार्गों को चालू वित्तीय वर्ष में 10 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया गया है। 

इन राजमार्गों को को बनाया जाएगा फोरलेन 

उत्तर प्रदेश राज्य में जिन राजमार्गों को फोरलेन बनाया जाएगा उनमें तीन वाराणसी व दो राज्य राजमार्ग हरदोई से संबंधित हैं। इसके अलावा बीएसए राज्य राजमार्ग और बिलग्राम उन्नाव-प्रयागराज मार्ग को चार लेन में तबदिल किया जाएगा।  इन दोनों मार्गों के चार लेन में विकसित होने के बाद कन्नौज व बरेली के साथ कानपुर, उन्नाव, प्रयागराज और शाहजहांपुर की कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी। इस परियोजना के तहत चंदौली का कंचनपुर-मधुपुर मार्ग व जौनपुर का प्रयागराज-गोरखपुर मार्ग  फोरलेन में विकसित किया जाएगा।  

इसके अलावा लखनऊ का गोसाईगंज-बनी-मोहान मार्ग, उन्नाव का बिलग्राम-उन्नाव-बिलग्राम मार्ग, फर्रुखाबाद का फतेहगढ़-गुरसहाय गंज मार्ग,  मेरठ का बडौत-मेरठ मार्ग, सोनभद्र का लुंबनी मार्ग, बुलंदशहर का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग, मुरादाबाद का मुरादाबाद-बुलंदशहर मार्ग, संभल का बुलंदशहर मार्ग, और मुजफ्फजर नगर का खटीमा मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा।