Movie prime

जाली वाला या बिना जाली वाला फ्रिज कौन सा है बेहतर? करें समझदारी से खरीदारी

 
Refrigerator: फ्रिज हर घर की ज़रूरत बन चुका है। लेकिन जब खरीदारी की बारी आती है, तो एक छोटा सा सवाल बड़ा फ़र्क पैदा कर सकता है  जाली वाला लें या बिना जाली वाला फ्रिज।यहां हम आपको बताएंगे दोनों डिज़ाइनों के फ़ायदे, नुकसान और कौन सा आपके घर और इस्तेमाल के लिए ज्यादा मुफ़ीद है।अब फ्रिज खरीदने से पहले ये बातें ज़रूर जान लें वरना आपको नुकसान हो सकता है।

जाली वाला फ्रिज
यह फ्करिज कम पैसो में आ जाते है। इनमे सुविधा भी अच्छी होती है। यह वाले फ्रिज आमतौर पर बजट फ्रेंडली होते हैं। इसमें हवा का बेहतर संचार होता है। जाली से एयर फ्लो बेहतर होता है, जिससे कूलिंग समान रूप से होती है। यह फ्रिज वज़न में हल्का होता है जिससे आप इसे अकेले कहीं भी सेट या रख सकते है। इसकी जाली शेल्फ हलकी होने के कारण इसका वजन हल्का होता है। इससे साफ़ करना भी आसान है। इसको हटाने और साफ़ करने में जयादा समय भी नही लगता।

इसकी कमियां

इसके अंदर वाली जाली पर छोटे बर्तन या बोतलें टिकती नहीं है।दूध या रस गिर जाए तो नीचे टपक जाता है, सफाई ज़्यादा करनी पड़ती है।

बिना जाली वाला फ्रिज
यह फ्रिज लोगो में बोहोत पोपुलर है। यह इलिश और मॉडर्न लुक में आता है। इसके ग्लास शेल्फ आज के स्मार्ट किचन के लिए परफेक्ट लगते हैं। आप इसमें भारी चीजे भी रख सकते है।इसके शेल्फ मजबूत टफन ग्लास के बने होते हैं।ये शेल्फ 100kg तक वजन सहन कर सकते हैं।इसमें सफाई का बहुत अच्छा फीचर है अगर इसमें दूध या कोई लिक्विड गिरे, तो नीचे नहीं जाता। इसलिए इसमें सफाई का झंझट ख़तम।इसमें सपाट सतह से चीजें व्यवस्थित ढंग से रखी जा सकती हैं।

कमियां

इसमें जितने जयादा अच्छे फीचर है उतनी कमिया भी है। इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। इस फ्रिज की हवा का फ्लो जाली से कम होता है, हालांकि नई टेक्नोलॉजी ने इस अंतर को काफी हद तक खत्म कर दिया है। अब ये समस्या ज्यादा दिनों तक नही होगी।

तो कौन सा फ्रिज है आपके लिए बेस्ट
यदि आपका बजट टाइट है और ज़्यादा सामान नहीं रखते तो जाली वाला फ्रिज आपके लिए ठीक रहेगा।

अगर स्टाइल, सफाई और टिकाऊपन चाहिए तो आपके लिए बिना जाली वाला फ्रिज ज़्यादा बेहतर रहेगा।

अंतिम सलाह
जो सिर्फ कीमत देखकर फ्रिज खरीदते हैं, वे बाद में पछताते हैं। इसलिए थोड़ा समझदारी से सोचें और सही चुनाव करें।
जाली वाला या बिना जाली वाला अब आपके पास पूरी जानकारी है।