2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के साथ Mahindra XUV 3XO बेस वेरिएंट की EMI कितनी होगी
Mahindra Motors: भारतीय बाजार में Mahindra कई तरह की SUV बेचती है। अगर आप Mahindra XUV 3XO की बेस वैरिएंट MX1 खरीदने की सोच रहे हैं और 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी राशि पर आपको हर महीने कितनी EMI चुकानी होगी, यह जानना जरूरी है। इस खबर में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
Mahindra XUV 3XO MX1 डीजल मॉडल की कीमत
Mahindra XUV 3XO का बेस डीजल मॉडल MX1 है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.99 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाए, तो लगभग 61 हजार रुपये आरटीओ चार्ज और करीब 46 हजार रुपये इंश्योरेंस के तौर पर देने होंगे। इन सबके बाद इस कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 9.10 लाख रुपये हो जाती है।
2 लाख रुपये डाउन पेमेंट के बाद EMI कितनी होगी?
अगर आप 2 लाख रुपये डाउन पेमेंट देते हैं, तो बाकी करीब 7.10 लाख रुपये का लोन बैंक से लेना होगा। मान लीजिए बैंक 9% ब्याज दर पर सात साल के लिए लोन दे रहा है, तो आपको हर महीने लगभग 11,429 रुपये EMI के तौर पर चुकाने होंगे।
कुल खर्च कितना आएगा?
7 साल तक हर महीने 11,429 रुपये देने पर कुल ब्याज लगभग 2.49 लाख रुपये होगा। इसका मतलब कुल मिलाकर कार की कीमत (एक्स-शोरूम, ऑन-रोड और ब्याज मिलाकर) लगभग 11.60 लाख रुपये हो जाएगी।
कौन-कौन सी कारों से मुकाबला है?
Mahindra XUV 3XO को सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में पेश किया गया है। इसका मुकाबला Renault Kiger, Maruti Brezza, Tata Nexon, Kia Sonet, Hyundai Venue और Nissan Magnite जैसी कारों से होता है।