Movie prime

Company Fixed Deposit क्या होता है, क्यों मिलता है इसमें Bank FD से ज्यादा ब्याज

 

Fixed Deposit: भारत में Fixed Deposit, Stable returns और Safe Investment का एक पसंदीदा विकल्प है। लेकिन, क्या आप जानते हैं FD भी दो तरह की होती है, पहली Bank FD तो दूसरी कंपनी/Corporate FD है।ज्यादातर लोग Bank FD के बारे में ही जानते हैं, और company fixed deposit से अनजान हैं। दरअसल, Bank FD और Company FD या Corporate FD, दोनों ही एक निश्चित अवधि में तय ब्याज देते हैं, लेकिन रिस्क और रिटर्न के मामले में दोनों में बड़ा अंतर है।आइये Company Fixed Deposit में ब्याज की दरें और जोखिम से जुड़े पहलुओं के बारे में जानते है।

What is Company FD
Company Fixed Deposit, जिसे Corporate Fixed Deposit भी कहा जाता है। यह FD, Non-Banking Financial Companies द्वारा इश्यू की जाती है, और इसका उद्देश्य जनता से धन जुटाने के लिए किया जाता है।Company FD की अवधि भी Bank Fixed Deposit की तरह रहती है, और ब्याज की दर निश्चित रहती है, लेकिन इंटरेस्ट रेट ज्यादा होता है। चूंकि,Company FD में ब्याज की दरें, Bank Fixed Deposit से ज्यादा होती है इसलिए निवशकों के बीच ज्यादा लोकप्रिय हो रही है।

Higher Returns, Higher Risk
Company FD में ब्याज ज्यादा मिलता है इसलिए रिस्क भी उतना ही होता है। दरअसल, Company FD में Bank Fixed Deposit की तरह Insurance और Loan Guarantee Corporation द्वारा सुरक्षा कवर नहीं मिलता है।

कैसे करें कंपनी एफडी में निवेश
चूंकि, कंपनी याCorporate FD में DICGC से रिस्क कवर नहीं मिलता है इसलिए इनमें निवेश करने से पहले NBFCs या FD जारी करने वाली कंपनी की Credit Rating जरूर देखनी चाहिए। कंपनी की विश्वसनीयता का आकलन करने के लिए समय पर कंपनी के ट्रैक रिकॉर्ड की जांच करें, जिसमें उसके पुर्नभुगतान की को देखें.

Corporate FD में ब्याज की दरें
Company या Corporate Fixed Deposit में ब्याज की दरें 8.50 से 9 प्रतिशत तक रही है। हालांकि, इनमें समय-समय पर परिवर्तन होता रहता है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 % इंटरेस्ट ज्यादा मिलता है।