Movie prime

Gold price: कुछ समय और करिए इंतजार, सोना आएगा 85000 से भी कम, देखें आज के रेट

 

Gold price: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग होते-होते रुक गई है, इधर यूक्रेन रूस के बीच भी इसी तरह के सुलह होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका चीन टैरिफ वार भी अब रख चुका है। इन सब घटनाओं को देखते हुए सोने के भाव ने गिरावट का रुख बनाया हुआ है। पिछले कई दिनों में सोना 8 फिसदी तक कम हो चुका है।

सोने के भाव (today gold price) सोने के भाव में आजकल रोज कमी आ रही है एमसीएक्स पर बीते 22 अप्रैल को सोने का भाव 99300 प्रति 10 ग्राम से अधिक था। तब से अब तक इसकी कीमत में 7% से अधिक कमी देखी गई है ऐसा लग रहा है कि सोना अब 50 दिन के मूविंग एवरेज से नीचे बंद हो सकता है ऐसा दिसंबर के बाद पहली बार देखने को मिला है। 


सोना एक्सपर्ट का कहना है कि सोने के दाम में कमजोरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं दुनिया भर में कुछ बड़े बदलाव हो रहे हैं। जिसके कारण ऐसा होना निश्चित है ।सभी फर्म को डर है कि सोना एक जरूरी सपोर्ट लेवल को तोड़ सकता है अगर ऐसा होता है तो दाम और भी गिर सकते हैं।


जहां सोने में गिरावट आई है वहीं चांदी की कीमत में थोड़ी तेजी दिखाई दे रही है 9 मई को चांदी 95726 रुपए प्रति किलो थी जो अब 94606 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है हालांकि यह गिरावट दृज की गई है। पर यह हाल के समय में बाजार में आई ऐसी अस्थिरता का हिस्सा मानी जा सकती है।


देश के बड़े शहरों में आज 22 और 24 कैरेट सोने का रेट 

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोना 87350 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95280 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 


मुंबई में आज 22 कैरेट सोना 87200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95130 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 


कोलकाता में आज 22 कैरेट सोना है 87200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95120 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 


चेन्नई में आज 22 कैरेट सोना 87200 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95120 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 


भोपाल में आज 22 कैरेट सोना है 87230 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 95180 रुपए प्रति 10 ग्राम है.