Movie prime

टोयोटा फॉर्च्यूनर SUV हुई महंगी, जानें अब किस वेरिएंट की कितनी चुकानी पड़ेगी कीमत

 

Toyoto Motors: भारत में एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है और Toyota Fortuner इस सेगमेंट में एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है। लेकिन अब Fortuner खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अपनी जेब और ढीली करनी होगी, क्योंकि कंपनी ने इसके कई वेरिएंट्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

महंगी हुई Toyota Fortuner SUV
टोयोटा की ओर से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में Toyota Fortuner SUV को भारतीय बाजार में उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से हाल में ही इस एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।

कितनी बढ़ी कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Toyota Fortuner की एक्स-शोरूम कीमतों में अधिकतम ₹68,000 तक की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी वेरिएंट्स के

अनुसार अलग-अलग तय की गई है।

किस वेरिएंट की कीमत में कितनी बढ़ोतरी

Toyota Fortuner के 4X2 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत में 68 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा 4X2 डीजल MT, 4X2 डीजल AT, 4X4 डीजल MT, GR-S, 4X4 डीजल MT लेजेंडर और 4X4 AT लेजेंडर जैसे वेरिएंट्स की कीमत में 40 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

बेस वेरिएंट की कितनी हुई कीमत
एसयूवी के बेस वेरिएंट को अब 36.05 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर उपलब्‍ध (Fortuner new prices 2025) करवाया जा रहा है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत अब 52.34 लाख रुपये हो गई है।

किनसे है मुकाबला
Toyota Fortuner SUV को भारतीय बाजार में फुल साइज या डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। बाजार में इस एसयूवी को MG Gloster, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tiguan जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है। जल्‍द ही इस एसयूवी को MG Majestor से भी चुनौती मिलेगी।