Movie prime
Today gold rate : अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया, चांदी में भी उछाल
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने  नया रिकॉर्ड बना दिया। एशियाई कारोबार में सोना 4400 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। 

इस हफ्ते पीली धातु में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है और यह लगातार नौवें सप्ताह तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। 

रिकॉर्ड तोड़ यह तेजी लगातार पांचवें सत्र तक जारी रही। विशेषज्ञों के मुताबिक इस उछाल की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है।

 अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर में फेड दरें घटा सकता है। साथ ही अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते टैरिफ तनाव से निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश की ओर हो गया है। 

आर्थिक आंकड़े भी लगातार मुद्रास्फीति घटने और विकास दर में मंदी की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में निवेशक सोने को सबसे भरोसेमंद विकल्प मान रहे हैं। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4326 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5405 सेंट रही। सोना ऊपर में 4376 नीचे में 4276 डॉलर प्रति औंस रहा।

 चांदी ऊपर में 5445 नीचे में 5314 सेंट रही।

 स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 132800 एक दिन पूर्व 130700 आरटीजीएस 133000 
सोना 22 कैरेट 118000

 चांदी चौरसा 170000 एक दिन पूर्व 167000 आरटीजीएस में 171000 चांदी टंच 170500 रुपए।

 उज्जैन | सोना 24 कैरेट 133100 सोना 22 कैरेट 122100 चांदी 172500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे। 

रतलाम सराफा | सोना 133100 जेवरात 121920 चांदी 173500 रुपए।