अमेरिकी अर्थव्यवस्था की कमजोरी और फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में दर कटौती की उम्मीदों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में तेजी लौटी है। स्थानीय सराफा बाजार में चांदी का भाव 2500 रुपए बढ़ गया। वहीं सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी सरकार के लंबे समय तक बंद रहने की आशंकाओं से निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया है, जिससे सिल्वर को बढ़त मिली। हालांकि, हाल की तेजी के बाद कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते सोने में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ। अमेरिकी सीनेट द्वारा सरकार के बंद को समाप्त करने की कोशिशों के बावजूद आर्थिक प्रभाव को लेकर बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4123 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5176 सेंट रही।
सोना ऊपर में 4145 नीचे में 4098 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर में 5189 नीचे में 5085 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 124900
एक दिन पूर्व 124900
आरटीजीएस 127300
सोना 22 कैरेट 113100
चांदी चौरसा 158500
एक दिन पूर्व 156000
आरटीजीएस में 159000
चांदी टंच 158800 रुपए।
उज्जैन | सोना 24 कैरेट 125500
सोना 22 कैरेट 115000
चांदी 159500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।
रतलाम | सोना 125100 जेवरात 114592 चांदी 159100 रुपए।

