Movie prime

Today gold rate : ईरान इजरायल युद्ध के चलते सोने चांदी में भारी उछाल, देखें आज 14 जून को सोने चांदी के भाव

 

इजरायल ने ईरान के कई सैन्य और परमाणु ठिकानों को अपना निशाना बनाया। जवाबी हमले में ईरान ने भी इजरायल पर जवाबी हमला करना शुरू कर दिया है। युद्ध की स्थिति में पारंपरिक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है। इससे सोने के दाम दो माह के उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं। स्थानीय सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 सोना कैरेट सोने का भाव 98600 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी एक लाख 3 हजार रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3412 डॉलर प्रति औंस व चांदी 3617 सेंट रही। सोना ऊपर में 3444 व नीचे में 3379 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 3663 व नीचे में 3597 सेंट रही। स्थानीय बाजार में सेना केडबरी 98600 एक दिन पूर्व 97300 आरटीजीएस 101000 सोना 22 कैरेट 92400 चांदी चौरसा 103000 एक दिन पूर्व 102100 आरटीजीएस में 106500 चांदी टंच 103500 रुपए।


शहर का नाम   22 कैरेट   24 कैरेट

दिल्ली             91,160      99,440

चेन्नई              91,010        99,290

मुंबई              91,010        99,290

कोलकाता      91,010        99,290

जयपुर          91,160        99,440

नोएडा           91,160       99,440

गाजियाबाद    91,160      99,440

लखनऊ        91,160      99,440

बंगलुरु         91,010     99,290

पटना           91,010      99,290