एशियाई बाजार में सोने की कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली। इसका मुख्य कारण डॉलर का कमजोर होना और यह भरोसा है कि फेडरल रिजर्व अगले हफ्ते ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। बाजार में अनुमान है कि 9 से 10 दिसंबर की बैठक में फेड 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकता है। इसी उम्मीद ने सोने को सहारा दिया है। यूएस डॉलर इंडेक्स पांच हफ्ते के निचले स्तर के करीब पहुंच गया, जिससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हों गया और बुलियन की मांग बढ़ी। कमजोर डॉलर और आसान ब्याज दरों की उम्मीदों ने बाजार में सोने की कीमतों को फिलहाल मजबूत बनाए रखा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4220 डॉलर प्रति औंस व चांदी 5811 सेंट रही। सोना ऊपर 4230 नीचे 4194 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी ऊपर 5850 में नीचे में 5686 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 128450 एक दिन पूर्व 128300
आरटीजीएस 131800
सोना 22 कैरेट 117000
चांदी चौरसा 175000
एक दिन पूर्व 173200
आरटीजीएस में 178000
चांदी टंच 175600 रुपए।
उज्जैन सराफा सोना 24 कैरेट 129000 सोना 22 कैरेट 118250 चांदी 176000 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।
रतलाम सराफा | सोना 128900 जेवरात 118072 चांदी 175200 रुपए।

