बैंक ऑफ बड़ौदा समेत तीन बैंकों ने घटाई ब्याज दर, सस्ते होंगे लोन
BANK interest rates
Oct 14, 2025, 08:16 IST
आरबीआई के कर्ज पर ब्याज दरों को यथावत रखने के बावजूद इस महीने तीन बैंकों ने कर्ज पर ब्याज दर घटा दिया है। इनमें इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईडीबीआई बैंक हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक महीने के कर्ज की दरें 7.95 फीसदी से घटाकर 7.90 फीसदी कर दी है। 6 माह की दर 8.65 से घटकर 8.60 फीसदी और एक साल की दर 8.80 फीसदी से घटकर 8.75 फीसदी पर आ गई है। नई दरें 12 अक्तूबर से लागू हैं।
आईडीबीआई बैंक ने भी एक महीने के कर्ज की दरें 8.20 फीसदी से कम करके 8.15 फीसदी कर दी है। एक रात के कर्ज की दर अब 8 फीसदी होगी जो पहले 8.05 फीसदी थी। नई दर 12 अक्तूबर से लागू है। इसी तरह से इंडियन बैंक ने भी 3 अक्तूबर से कर्ज पर दरों को कम कर दिया है। एक रात की दर अब 8.05 से घटकर 7.95 फीसदी हो जाएगी। एक महीने की दर 8.30 फीसदी से कम होकर 8.25 फीसदी हो गई है।