Movie prime

किराना बाजार में गुड़ की मांग में उल्लेखनीय तेजी, शकर, चीनी जिरा सहित देखें किराना बाजार के भाव

 

किराना बाजार में इन दिनों गुड़ की मांग में उल्लेखनीय तेजी देखी जा रही है। गणेश चतुर्थी और उसके बाद शुरू होने वाले व्रत-त्योहारों के मौसम ने गुड़ की खपत को बढ़ा दिया है। साथ ही, मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने से भी गुड़ की खपत में वृद्धि हो रही है।

व्यापारियों के अनुसार, इन दोनों कारणों से बाजार में गुड़ की मांग बढ़ी है और इसके चलते भावों में भी तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इस बार महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश लगातार जारी है, खासतौर पर पुणे, केडगांव जैसे प्रमुख गुड़ उत्पादक क्षेत्रों में। इसका सीधा असर वहां की गुड़ उत्पादन गतिविधियों पर पड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक, बारिश के चलते गुड़ की भट्टियां अभी धीमी गति से चल रही हैं, जिससे सप्लाई फिलहाल सीमित है। यही वजह है कि माल की आमद कम है और डिमांड ज्यादा, जिससे बाजार में तेजी की संभावना बनी हुई है। सियागंज के थोक व्यापारियों के अनुसार, वर्तमान में गुड़ का माल प्रमुख रूप से महाराष्ट्र के पुणे और केडगांव से आ रहा है।

वहां से आने वाले माल की क्वालिटी बेहतर है और त्योहारों के मद्देनजर डीलर उसी क्वालिटी के माल को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, सीमित उत्पादन की वजह से माल समय पर नहीं मिल पा रहा, जिससे व्यापारी स्टॉक बढ़ाकर रखने की कोशिश कर रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो पिछले सप्ताह की तुलना में गुड़ की थोक कीमतों में 50 से 100 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वर्तमान में गुड़ की कीमतें 4200 से 5100 प्रति क्विंटल के बीच चल रही हैं, जो क्वालिटी और सप्लाई पर निर्भर है। यदि मांग यूं ही बनी रही और सप्लाई प्रभावित रही, तो आने वाले सप्ताहों में कीमतें और ऊपर भी जा सकती हैं। गणेश चतुर्थी के बाद नवरात्रि, करवाचौथ, दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार आने हैं, जिनमें गुड़ का इस्तेमाल धार्मिक और घरेलू दोनों स्तर पर बढ़ जाता है।

इसके अलावा हल्के ठंडे मौसम में गुड़ की खपत गांवों और कस्बों में भी बढ़ जाती है, खासकर चाय, पेड़ा, लड्डू और पारंपरिक मिठाइयों में इसका उपयोग होता है। सियागंज के थोक व्यापारी के अनुसार अभी मांग अच्छी बनी हुई है। यदि मौसम साफ रहा और उत्पादन में तेजी आई, तो कीमतें स्थिर रह सकती हैं। माल की सीमित उपलब्धता चिंता का विषय है।

शकर 4240 से 4270 गुड़ कटोरा 4600 से 4650 लड्डु 4800 से 4850 भेली 4200 से 4300 गिलास 4800 से 5100 हल्दी काड़ी 165 से 225 लाल गाय 256 से 268 हल्दी पाउडर 501 2950 खोपरा गोला 315 से 320 बक्से में 335 से 355 खोपरा बूरा 4000 मीडियम 5300 व्हील 6100 साबूदाना 4300 से 4500 बेस्ट 4600 से 4800 ग्लास 6100 रायलरतन साबूदाना 1 किलो 5100 500 ग्राम 5200 लूज 4500 सच्चामोती (रजि.) 1 किग्रा 4950 500 ग्राम 5050 लूज 4400 सच्चामोती पोहा 1 किग्रा 5550 500 ग्राम 5650 मोरधन मोटा 6800 से 7000 बारीक 103 से 108 कालीमिर्च 715 से 718,
 मिनीमटर 744 से 750 मटरदाना 792 से 795 ,
जीरा 215 से 240 बेस्ट 250 से 270,
 सौंफ मोटी 130 से 145 बेस्ट 185 से 285 एक्स्ट्रा बेस्ट 340 से 450 बारिक 290 से 350 ,
नारियल मद्रास पानीवाला 120 भरती 3700 से 3750 160 भरती 4100 से 4150 200 भरती 4700 से 4800 250 भरती 5100 से 5250 लौंग 760 से 780 बेस्ट 800 से 820 ,
जायफल 680 से 700 जावित्री 1950 से 2000 बड़ी इलायची 1550 से 1850 बेस्ट 1950 से 2050 पत्थर फूल 300 से 350 बेस्ट 475 से 575 बाद्यान फूल 475 से 500 बेस्ट 500 से 575 शाहजीरा खर 350 से 450 ग्रीन असल 925 से 950 दालचीनी 235 से 245 सिगार 421 से 451 तेजपान 90 से 95 तरबूज मगज 535 से 600,
 खरबूज मगज 320 से 340 नागकेसर 940 से 965 सौंठ 280 से 340 खसखस 950 से 1250 बेस्ट 1350 से 1450 धोली मूसली 1700 से 1825