Movie prime

खोपरा गोला के भाव में फिर आया उछाल, शकर,गुड, चीनी, सहित देखें किराना बाजार भाव

 

खोपरा गोला के भाव में फिर उछाल आया। भाव में 20 रुपए की तेजी के साथ खोपरा गोला का भाव कट्टे में 325 से 330 रुपए तो बॉक्स में 340 से 355 रुपए प्रति किलो तक बोला गया। उधर, पिछले कुछ महीनों से नारियल, खोपरा गोला और नारियल तेल के दामों में भारी तेजी देखी गई है। इसके पीछे कई घरेलू और वैश्विक कारण प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं। कोरोना महामारी के बाद से ही नारियल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।

नारियल विकास बोर्ड (सीडीबी) के अनुसार, वर्ष 2019-20 में कोरोना के दौरान नारियल का उत्पादन और परिवहन बाधित हुआ। जब कीमतें बढ़ीं, तो उत्पादकों ने नारियल को खोपरा गोला में बदलकर तेल निर्माण की कोशिश की, लेकिन इससे बाजार को स्थिरता नहीं मिली। मार्च 2022 में नारियल के भाव घटकर काफी नीचे आ गए और यह स्थिति अगस्त 2024 तक बनी रही। इस गिरावट के कारण भारत सहित इंडोनेशिया, फिलिपिंस और श्रीलंका जैसे प्रमुख उत्पादक देशों में भी नारियल का उत्पादन घटा। जलवायु परिवर्तन, सूखा और प्राकृतिक आपदाओं ने भी उत्पादन को प्रभावित किया। बागानों की देखरेख में कमी, उर्वरकों के कम इस्तेमाल और तापमान में असंतुलन ने उत्पादन को और कमजोर किया। कोरोना के बाद स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता से खासकर उत्तरी बढ़त भारत में टेंडर कोकोनट (कच्चा नारियल) की मांग काफी बढ़ गई। कर्नाटक और तमिलनाडु से कच्चे नारियल की आपूर्ति बड़े पैमाने पर होने लगी। बेहतर आमदनी के कारण किसानों ने नारियल को पूरी तरह परिपक्व होने से पहले ही तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे खोपरा गोला के लिए जरूरी पके नारियल की मात्रा घटने लगी।

किराना बाजार भाव

शकर 4100 से 4125 गुड़ कटोरा 4400 से 4500 लड्डु 4900 से 5000 भेली 4000 से 4100 गिलास 4900 से 5200 हल्दी काड़ी 165 से 225 लाल गाय 256 से 268 हल्दी पाउडर 501 - 3050 खोपरा गोला 325 से 330 बक्से में 340 से 355 खोपरा बूरा 4500 मीडियम 5500 व्हील 6500 साबूदाना 4300 से 4500 बेस्ट 4600 से 4800 ग्लास 6100 रायलरतन साबूदाना 1 किलो 5350 500 ग्राम 5450 लूज 4750 सच्चामोती (रजि.) 1 किग्रा 5200 500 ग्राम 5300 लूज 4600 सच्चामोती पोहा 1 किग्रा 5550 500 ग्राम 5650 मोरधन मोटा 6600 से 6800 बारीक 93 से 98 कालीमिर्च 688 से 690 मिनीमटर 729 से 735 मटरदाना 740 से 745 जीरा 215 से 240 बेस्ट 250 से 270 सौंफ मोटी 130 से 145 बेस्ट 185 से 285 एक्स्ट्रा बेस्ट 340 से 450 बारिक 290 से 350 नारियल मद्रास पानीवाला 120 भरती 2900 से 2950 160 रुपए।