Tata Harrier EV का इंतज़ार ख़त्म! जानिए लॉन्च डेट, धांसू फीचर्स और संभावित कीमत
Tata Motors: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसे देखते हुए वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में ईवी को लॉन्च किया जा रहा है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से भी इस हफ्ते नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Harrier EV को लॉन्च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए जाएंगे। कितनी रेंज के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। किस कीमत पर ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रह हैं।
लॉन्च डेट और संभावित कीमत
टाटा हैरियर ईवी को इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में तीन जून 2025 को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में वाहन निर्माता की ओर से इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। इसे भारतीय बाजार में 25 लाख रुपए से लेकर 30 लाख रुपए की कीमत के बीच में लॉन्च किया जा सकता है।
डिजाइन कैसा है
यह कंपनी के D8 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, इसे Tata ने Acti.ev (Gen 2) प्लेटफॉर्म बताया है। यह ईवी अपने ICE सिबलिंग से अपने अधिकांश डिजाइन सिग्नल लेती है, जिसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन शामिल है। हालांकि, यह ईवी पेट्रोल और डीजल ऑप्शन वाले मॉडल से अधिक अट्रैक्टिव और अग्रेसिव नजर आती है। इसमें आगे की तरफ वर्टिकल LED हेडलाइट्स और DRLs दिए गए हैं। जबकि, रियर में कनेक्टेड लाइट बार और बंपर में वर्टिकल फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इसमें 19-इंच के एलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
बैटरी और पावर
इस ईवी में डुअल मोटर दिया जाएगा, जो सभी पहियों तक बैटरी से पावर पहुंचाने का काम करता है। यह 500Nm तक का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 55 से 60 kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि, यह सिंगल चार्ज में यह 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है।