Movie prime
Today gold rate : वैश्विक बाजार में सोने की लगातार तेजी 2026 में और तेज होने के आसार
 

वैश्विक बाजार में सोने की लगातार तेजी 2026 में और तेज हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि दुनिया भर में बढ़ती महंगाई, कई देशों द्वारा सोने की बड़ी खरीदी, कमजोर होता डॉलर और अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताएं सोने को नए रिकॉर्ड स्तर तक ले जा सकती हैं।

उनका कहना है कि अगले वर्ष सोना 4600 से 4800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। जानकारों का यह भी मानना है कि 2026 में अमेरिका द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती की उम्मीद है, जिससे सोने की मांग और बढ़ सकती है। ऐसे माहौल में निवेशकों को अपनी पूंजी का एक हिस्सा सुरक्षित निवेश के रूप में सोने में रखना फायदेमंद हो सकता है। स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 128100 एक दिन पूर्व 128450 आरटीजीएस 131300 सोना 22 कैरेट 116500 चांदी चौरसा 175000 एक दिन पूर्व 175000 आरटीजीएस में 178000 चांदी टंच 175500 रुपए।