Movie prime
सोने चांदी के भाव में तेजी समाप्त, सोना 200 रु तो चांदी 1000रु कम हुई ,देखें आज के ताजा भाव
 

सोना-चांदी के भाव की तेजी समाप्त हो गई है। रोज भाव में गिरावट आने से खरीदी भी घटती जा रही है। सोने के भाव 121800 से 122000 प्रति 10 ग्राम के आसपास ही लंबे समय से चल रहे है। 134000 वाले भाव अब तक 10000 रुपए गिर चुके हैं, जबकि चांदी नए सिरे से 1 दिन में 1000 रुपए घट चुकी है। दीपावली के दौरान 184000 के भाव थे, यह अब 30000 रुपए घटकर 1500 रुपए हो चुके है।

विवाह के दौर में सामान्य खरीदी होने से सर्राफा कारोबार में इस समय ठंडक है। इधर गिरावट से अब इसमें इन्वेस्ट करने वाले पीछे हटने लगे हैं। विदेशों में सोना-चांदी की तेजी को अब सपोर्ट नहीं मिल रहा है।

 ब्रोकरेज कैलाश चंद कौशिक के अनुसार सोना-चांदी की खरीदी बढ़ाना चाहिए क्योंकि विवाह समारोह का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक सामान्य खरीदी होने से व्यापार जगत में चिंता भी होने लगी है। 
देखा जाए तो शादी विवाह के दौरान इनकी खरीदी बढ़ जाती है। भारी तेजी और भारी गिरावट के बाद खरीदार अब और इंतजार के मूड में आते दिखाई दे रहे हैं। सोना चांदी में जितनी भी तेजी साल भर में आई वह 8 दिन में समाप्त होकर गिरावट वाले भाव पर आ गई।  बाजार में सोना प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट 121800 और चांदी 150500 प्रति किलो के भाव पर रही।