Movie prime

सोया की आवक बढने से भाव में आई गिरावट, प्लांट के रेट जाने

 

इंदौर के  प्लांटों की कमजोर खरीदी से सोयाबीन के भाव में मंदी का रुख रहा। देश की मंडियों में 2.10 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1385, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1240 से 1245, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1175 से 1180, मुंबई सोया रिफाइंड 1265 से 1270, मुंबई पाम तेल 1240, इंदौर पाम 1305, राजकोट तेलिया 2160, गुजरात लूज 1340, कपास्या तेल इंदौर 1230 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400 से 6500, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 30500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4425, एवी एग्रो उज्जैन 4375, बैतूल ऑइल 4515, मित्तल देवास 4400, एम. एस नीमच 4400, प्रकाश पीथमपुर 4410, खंडवा ऑइल 4375, विप्पी देवास 4350 रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2175, देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150 बुरहानपुर 2150, अकोला 2970 रुपए