विदेशों में तेजी से घरेलू बाजार में खाद्य तेलों के दाम बढे
अमेरिका और ब्रिटेन के बीच व्यापार समझौते पर पहुंचने की उम्मीद को लेकर विदेशी बाजार में आई तेजी से घरेलू स्तर पर खाद्य तेलों के दाम बढ़ गए। राजनीतिक हालात की चिंता और आपूर्ति को लेकर आशंकाएं हैं, जिससे सोया तेल में आगे और तेजी बताई जा रही है।
घरेलू बाजार में सोया तेल की आपूर्ति पर्याप्त है, लेकिन जंगी आशंकाओं के कारण मांग में सुधार हुआ है। कांडला पर सोया रिफाइन का भाव 1225 रुपए के आसपास स्थिर है, जबकि घरेलू बाजार में सोया तेल 10 रुपये प्रति दस किलो सुधार हुआ है। सोयाबीन में बड़ी तेजी या गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन जून में सुधार की संभावना है।
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1340 से 1360, मुंबई मूंगफली तेल 1370, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1250 से 1255, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1185 से 1190, मुंबई सोया रिफाइंड 1275 से 1280, मुंबई पाम तेल 1220, इंदौर पाम 1290, राजकोट तेलिया 2130, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1225 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6400, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 30000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव: धानुका नीमच 4500, एवी एग्रो उज्जैन 4375, बैतूल ऑइल 4525, मित्तल देवास 4375, एम. एस नीमच 4450, प्रकाश पीथमपुर 4450, खंडवा ऑइल 4400, विप्पी देवास 4380 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2175, देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150 बुरहानपुर 2150, अकोला 2970 रुपए