इन महिलाओं को सरकार बिना गारंटी दे रही है 5 लाख का लोन, जानिए कैसे करें अप्लाई
केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं को बिना गारंटी पर्सनल लोन दिया जा रहा है। यह लोन महिलाओं को खुद का व्यापार शुरू करने के लिए दिया जा रहा है।
Jul 3, 2025, 14:12 IST
आज के समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है और पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। बहुत सारी महिलाएं खुद का बिजनेस स्टार्ट कर अपने परिवार का खर्च उठा रही है। अभी अगर बिजनेस करने की सोच रही है और आपके पास पैसा नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार 5 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन महिलाओं को दे रही है और ब्याज भी कम लगेगा। तो आईए जानते हैं पर्सनल लोन से जुड़ी जानकारी...
इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करना होगा और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
सरकार महिलाओं को दे रही है ₹500000 का पर्सनल लोन
सरकार के द्वारा कम ब्याज दर पर महिलाओं को पर्सनल लोन दिया जा रहा है। जिन महिलाओं को लोन की जानकारी नहीं है उन्हें लोन के बारे में यहां से पूरी जानकारी मिल जाएगी। लोन लेने के लिए महिलाओं को पर्सनल अप्लाई करना होगा। इस योजना का नाम 'महिला पर्सनल लोन योजना' है।
महिला पर्सनल लोन योजना में महिलाओं को 10 से 30 परसेंट ब्याज दर पर लोन मिलता है। 3 से 5 साल तक के लिए आप आसानी से लोन ले सकते हैं।
जानिए कौन कर सकता है इसके लिए अप्लाई
महिला पर्सनल लोन योजना के अंतर्गत केवल भारत की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना के अंतर्गत 21 से 58 साल तक की महिला अप्लाई कर सकती है।
आवेदक महिला का न्यूनतम वेतन ₹15000 प्रति महीना तक होना चाहिए।
आवेदन करते समय आपको 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट देना होगा।
इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत
इस योजना के अंतर्गत अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, निवास प्रमाण पत्र और कौन सा व्यवसाय शुरू करना है उसका विवरण डालना होगा।
इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ऑफिसियल वेबसाइट (https://sbi.co.in/hi/web/personal-banking/loans/personal-loans) पर जाना होगा।
यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा और ओटीपी डालना होगा।
इसके बाद आपको पैन नंबर की जानकारी देनी होगी।
इसके बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करना होगा और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।