Tata की नई SUV Scarlet जल्द सड़कों पर, जानें इसके फीचर्स और संभावित कीमत
Tata Motors: जो भारत की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी है, जल्द ही अपनी एक नई सब-कॉम्पैक्ट SUV बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस अपकमिंग SUV को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है। माना जा रहा है कि इसका कोडनेम Tata Scarlet रखा गया है और यह कंपनी की सब-4 मीटर कैटेगरी में आने वाली अगली बड़ी पेशकश हो सकती है।
टेस्टिंग के दौरान जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक Tata Scarlet का डिजाइन काफी हद तक बॉक्सी और बोल्ड होगा। इसका साइड प्रोफाइल Tata Sierra से प्रेरित बताया जा रहा है, जिससे SUV को मस्कुलर और स्टाइलिश लुक मिलने की संभावना है।इंजन ऑप्शन की बात करें तो इस SUV में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा एक 1.5 लीटर इंजन विकल्प भी मिल सकता है। इसे ICE (पेट्रोल/डीजल) के साथ-साथ EV वर्जन में भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसमें AWD (ऑल व्हील ड्राइव) नहीं दिया जाएगा।
जहां तक कीमत की बात है, यह SUV Tata Punch और Nexon के बीच पोजिशन की जा सकती है। ऐसे में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7 से ₹8 लाख के बीच हो सकती है।
Tata Motors आने वाले वर्षों में अपने SUV पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई नई गाड़ियां पेश करने की योजना बना रही है।