वैश्विक बाजार में मजबूत ईटीएफ इनफ्लो और रिटेल निवेशकों की लगातार खरीदारी से चांदी की मांग तेज , जाने सोने चांदी के रेट
वैश्विक बाजार में मजबूत ईटीएफ इनफ्लो और रिटेल निवेशकों की लगातार खरीदारी से चांदी की मांग तेज बनी हुई है। उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते उपयोग के कारण इंडस्ट्रियल सेक्टर से चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है। इसके मुकाबले खदानों से होने वाला उत्पादन और रीसाइक्लिंग पिछले दस साल से लगभग स्थिर बना हुआ है। इससे सप्लाई और डिमांड का अंतर बढ़ता जा रहा है। इसी बीच चीन ने 2026 से चांदी पर सख्त एक्सपोर्ट कंट्रोल लगाने की घोषणा की है। इससे निकट अवधि में खरीदारों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। अक्टूबर माह में 660 टन से अधिक के रिकॉर्ड निर्यात के बाद चीन में चांदी का स्टॉक एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डिलीवरी पर पड़ रहा है और लंदन में लीज रेट बढ़ गए हैं।
इन सभी कारणों का असर स्थानीय बाजार में भी दिख रहा है। इंदौर में बिल पर चांदी का भाव बढ़कर करीब 2 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4314 डॉलर प्रति औंस व चांदी 6579 सेंट रही।
सोना ऊपर में 4342 नीचे में 4295 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी ऊपर में 6652 नीचे में 6343 सेंट रही।
स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 132000 एक दिन पूर्व 131600 आरटीजीएस 135700
सोना 22 कैरेट 120600
चांदी चौरसा 191500
एक दिन पूर्व 186700
आरटीजीएस में 200000
चांदी टंच 192000 रुपए।
उज्जैन | सोना 24 कैरेट 132600
सोना 22 कैरेट 121500
चांदी 192700 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।
रतलाम सराफा | सोना 132500 जेवरात 121370 चांदी 192100 रुपए।

