Movie prime

सरसों में स्टॉकिस्ट सक्रिय, सोया तेल के रेट नीचले स्तर पर पहुंचा

Stockists are active in mustard, soya oil rates reach low level
 

उत्पादक क्षेत्रों की मंडियों में सीमित आवक के चलते सरसों में छिटपुट उतार-चढ़ाव के बीच स्थिरता का रुख बना हुआ है। इस समय बाजार के रुख को देख आगामी दिनों में सुधार के आसार दिखाई दे रहे हैं। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार मार्च- मई के दौरान सरसों की आवक मंडियों में 45 लाख टन के लगभग हो चुकी है। 

जबकि क्रशिंग 35 लाख टन के लगभग होने के अनुमान लगाये जा रहे हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्लांटों के पास स्टॉक अधिक मात्रा में नहीं है। देशभर में इस वर्ष उत्पादन 111.50 लाख टन होने का अनुमान लगाया गया था।

 सरसों के भाव इस समय 6400-6500 रुपए प्रति क्विंटल पर बोली जा रही है। खाद्य तेलों के आयात पर शुल्क 10 प्रतिशत घटाया है जिससे परिणामस्वरूप पाम ऑयल सोया तेल और सूरजमुखी तेल की कीमत घरेलू बाजार में नीचे आई है किन्तु सरसों की मजबूत स्थिति के कारण सरसों तेल इस मंदी से बाहर देखा जा रहा है। सरसों में स्टॉकिस्टों की पकड़ मजबूत बनी हुई है।

खाद्य तेलों की थोक कीमतें
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1340 से 1360, मुंबई मूंगफली तेल 137०, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1135 से 1140, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1075 से 1080, मुंबई सोया रिफाइंड 1१65 से 1१70, मुंबई पाम तेल 1१५०, इंदौर पाम 12३0, राजकोट तेलिया 215०, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1१८0 रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2175, देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150 बुरहानपुर 2150, अकोला 3025 रुपए। 

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400 से 6500, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 32000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4365, एवी एग्रो उज्जैन 4380, बैतूल ऑइल 4500, मित्तल देवास 4350, एम. एस नीमच 4300, विप्पी देवास 4300, प्रकाश पीथमपुर 4385, खंडवा ऑइल 4325 रुपए।