शेयर बाजार की शुरुआत फ्लैट, Gift Nifty में हल्की बढ़त, ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला रुझान
Share Market: आज शेयर बाजार में शुरुआती सत्र फ्लैट रहने की संभावना है। सुबह लगभग सवा 7 बजे Gift Nifty 4 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24,694 पर ट्रेड कर रहा है। अमेरिकी बाजार में बुधवार को तेजी आई थी, क्योंकि यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने निवेशकों को उत्साहित किया। एसएंडपी 500 ने नया रिकॉर्ड स्तर छुआ।
जानकारों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में बाजार में गिरावट आ सकती है। ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे Buy-at-Support रणनीति अपनाएं। निफ्टी 50 के लिए आज 24,560 और 24,480 के आसपास सपोर्ट और 24,750 व 24,860 के आसपास रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।
एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान दिख रहा है। साउथ कोरिया का Kospi फ्लैट 3,223.95 पर है, जापान का Nikkei 225 1.28% गिरकर 42,719.61 पर है। चीन का SSE Composite 0.45% बढ़कर 3,700.12 और हॉन्ग-कॉन्ग का Hang Seng 0.27% बढ़कर 25,683.89 पर है।
अमेरिकी बाजार में डॉव जोन्स 463.66 अंक या 1.04% बढ़कर 44,922.27 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 0.32% बढ़कर 6,466.58 और नैस्डैक 0.14% बढ़कर 21,713.14 पर बंद हुए।