Movie prime

विदेशी बाजारों में तेजी व घरेलू मांग से सोयाबीन रिफाइंड तेल महंगा

 

इंदौर मंडी में सोया खली में तेजी दर्ज की गई। निर्यात मांग निकलने से सोया खली में सुधार आया है। विदेशी बाजारों में तेजी तथा घरेलू मांग से सोयाबीन रिफाइंड तेल महंगा हुआ।

लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1340 से 1360, मुंबई मूंगफली तेल 1370, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1265 से 1268, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1200 से 1205, मुंबई सोया रिफाइंड 1275 से 1280, मुंबई पाम तेल 1220, इंदौर पाम 1290, राजकोट तेलिया 2130, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1225 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6400, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31500 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4500, एवी एग्रो उज्जैन 4375, बैतूल ऑइल 4575 रुपए। 

आलू-प्याज में स्थिरता

इंदौर की देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आलू-प्याज के भाव में स्थिरता रही। मंडी में प्याज की कुल 35 हजार, आलू की 7 हजार व लहसुन की 4 हजार बोरी आवक हुई। लहसुन ऊंटी 10000 से 11000, आलू चिप्स 1200 से 1300, ज्योति 1400 से 1600, प्याज महाराष्ट्र का 1100 से 1200 रुपए।

देशी 1000 से 1200, गोल्टा 500 से 600 रुपए क्विंटल रहा।