Movie prime

प्लांटों में खरीद कम होने से सोयाबीन के भाव में सुस्ती, जाने खाद्य तेल के थोक भाव 

 

त्योहारी सीजन के चलते मूंगफली तेल की कीमतों में तेजी आई है। बताया जा रहा है कि आगामी रक्षांबधन की खरीदी ने जोर पकड़ा है, जिससे खाद्य तेलों के दाम सुधरे है। सोयाबीन में प्लांटों की जरूरत पूर्ति खरीदी चल रही है, जिससे भाव उठ नहीं पा रहे है। जून में मलेशिया के पाम ऑयल एक्सपोर्ट में तेज गिरावट आई है। 

मासिक आधार पर एक्सपोर्ट 10.52 प्रतिशत घटकर 12.59 लाख टन रह गया, जो बाजार के अनुमानों से काफी कम है। कमजोर अंतरराष्ट्रीय मांग के चलते निर्यात में गिरावट आई है, जिससे ट्रेडर्स चिंतित हैं। हालांकि, जून महीने के अंत में पाम ऑयल का कुल स्टॉक 2.41 प्रतिशत बढ़कर 20.31 लाख टन रहा, जो ट्रेड अनुमानों के लगभग बराबर है। इससे सप्लाई और डिमांड फिलहाल बैलेंस दिख रही है।

 
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1420 से 1440, मुंबई मूंगफली तेल 1435, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1170 से 1175, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1100 से 1105 मुंबई सोया रिफाइंड 1195 से 1200, मुंबई पाम तेल 1180, इंदौर पाम 1210, राजकोट तेलिया 2240, कपास्या तेल इंदौर 1275 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400 से 6600, रायडा 5800 से 6000, सोयाबीन 3६०० से 4२50 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 4३60, एवी एग्रो उज्जैन 4350, बैतूल ऑइल 4500, रुचि मांगलिया 4310, मित्तल देवास 4३25, एम. एस नीमच 4३75, विप्पी देवास 4300, प्रकाश पीथमपुर
4360, खंडवा ऑइल 4375 रुपए।