प्लांट में खरीदी सीमित होने से सोयाबीन में मंदी
लेवाली के अभाव से सोया तेल में मंदी का वातावरण रहा। प्लांट की सोयाबीन में खरीदी सीमित रही।
लूज तेल (प्रति दस किलो): इंदौर मूंगफली तेल 1340 से 1360, मुंबई मूंगफली तेल 1370, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1135 से 1140, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1070 से 1075, मुंबई सोया रिफाइंड 1165 से 1170, मुंबई पाम तेल 1145, इंदौर पाम 1205, राजकोट तेलिया 2150, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1180 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6400, रायडा 5600, सोयाबीन 3700 से 4325 रुपए क्विटंल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 32000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव: धानुका नीमच 4375, एवी एग्रो उज्जैन 4380, बैतूल ऑइल 4490, मित्तल देवास 4350, एम. एस नीमच 4325, विप्पी देवास 4300, प्रकाश पीथमपुर 4370, खंडवा ऑइल 4325 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव: इंदौर 2250, देवास 2250, उज्जैन 2250, खंडवा 2225, बुरहानपुर 2225, अकोला 3100 रुपए।
इंदौर मावा 340 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो। डेयरी भाव: थोक में पनीर 300, रिटेल में 340, थोक में दही 100, रिटेल में 120, थोक में मक्खन 460, रिटेल में 490, थोक में घी 560, रिटेल में 600 रुपए प्रति किलोग्राम।
3000 बोरी गेहूं की आवक: इंदौर. छावनी अनाज मंडी में गेहूं की 3000 बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी गेहूं 2625 से 2650, लोकवन गेहूं 2800 से 2850, मालवराज 2600 से 2625, पूर्णा 2700 से 2750, मक्का 2275 से 2300 रुपए क्विटंल बिकी।