Movie prime

आयात शुल्क में कमी के चलते सोयाबीन तेल में छाई मंदी

आयात शुल्क में कमी के चलते सोयाबीन तेल में छाई मंदी
 

विश्व स्तर पर अनिश्चितताओं के बीच पिछले दिनों प्लांटों की सोया तेल में जोरदार खरीदी की गई, जिससे भरावा अधिक हो गया है और लेवाली ठंडी रही। लेवाली का अभाव रहने से सोया तेल में मंदी आई। केन्द्र सरकार ने स्वदेशी उद्योग की मांग को स्वीकार करते हुए क्रूड श्रेणी के पाम तेल, सोया तेल तथा सूरजमुखी तेल पर मूल आयात शुल्क को 20 प्रतिशत से आधा घटाकर 10 प्रतिशत निर्धारित कर दिया। 

इससे विदेशी खाद्य तेलों का आयात सस्ता होगा और रिफाइनर्स को अपने रिफाइंड खाद्य तेल का उच्चतम खुदरा मूल्य कुछ घटाने का अवसर मिल जाएगा। सरकारी की इस नीति से खाद्य तेलों में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे है।

लू ज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1340 से 1360, मुंबई मूंगफली तेल 1375, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1135 से 1140, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1075 से 1080, मुंबई सोया रिफाइंड 1१65 से 1१70, मुंबई पाम तेल 1१45, इंदौर पाम 1210, राजकोट तेलिया 215०, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1१90 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6400 से 6500, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 32000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव : धानुका नीमच 4375, एवी एग्रो उज्जैन 4325, बैतूल ऑइल 4500, मित्तल देवास 4365, एम. एस नीमच 4300, विप्पी देवास 4300, प्रकाश पीथमपुर 4360, खंडवा ऑइल 4325, रुचि मांगलिया 4320 रुपए।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2175, देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150 बुरहानपुर 2150, अकोला 3025 रुपए।