Movie prime

विदेशी मंदी से घरेलू बाजार में सोया तेल के भाव में गिरावट

विदेशी मंदी से घरेलू बाजार में सोया तेल के भाव में गिरावट
 

बिकवाली का दबाव रहने से कपास्या खली की कीमतों में उठाव नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि समय से पहले बारिश आने के कारण पशु आहर के लिए हरी घास तैयार हो गई है, जिससे कपास्या खली में मांग कम होने के साथ व्यापार ठंडा हो गया है।

 आने वाले समय में कपास्या खली में 200 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। सरकार ने कपास का एमएसपी 600 रुपए तक बढ़ा दिए है, जिससे किसानों का रुख कपास की खेती पर बढ़ेगा और उत्पादन अधिक होने का अनुमान है।

 ऐसे में कपास्य खली में तेजी के आसार व्यापारी नहीं बताए रहे है।व्यापारियों का कहना है कि कपास उत्पादन 3 करोड़ गांठ से अधिक होने का अनुमान है। विदेशी मंदी से घरेलू बाजार में सोया तेल के भाव में गिरावट आईहै। सोयाबीन में भी उठाव कमजोर बना हुआहै।

कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 2175, देवास 2175, उज्जैन 2175, खंडवा 2150 बुरहानपुर 2150, अकोला 2970 रुपए।

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1350 से 1370, मुंबई मूंगफली तेल 1390, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1205 से 1210, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1140 से 1145, मुंबई सोया रिफाइंड 1245 से 1250, मुंबई पाम तेल 1190, इंदौर पाम 1265, राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1325, कपास्या तेल इंदौर 1230 रुपए।