Movie prime

soya oil : सोया तेल की घरेलू बाजार में लेवाली कमजोर, गिरे भाव

Soya oil buying weak in domestic market, prices fall
 
soya oil : इंदौर मंडी में विदेशी में स्थिरता के साथ घरेलू बाजार में लेवाली कमजोर रहने से सोया तेल में नरमी दर्ज की गई। देश की मंडियों में 1.15 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 25 हजार, महाराष्ट्र में 75 हजार, राजस्थान में 8 हजार व अन्य राज्यों में 7 हजार बोरी सोयाबीन आई।

लूज तेल (प्रति दस किलो) 

 इंदौर मूंगफली तेल 1360 से 1380, मुंबई मूंगफली तेल 1390, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1260 से 1270, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1195 से 1200, मुंबई सोया रिफाइंड 1280 से 1285, मुंबई पाम तेल 1250, इंदौर पाम 1310, राजकोट तेलिया 2165, गुजरात लूज 1350, कपास्या तेल इंदौर 1235 रुपए।

तिलहन : सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 से 6400, रायडा 5600, सोयाबीन 3720 से 4300 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 31500 रुपए टन। 

इंदौर मंडी में आयातित मालों में गिरावट आने से दलहनों की कीमतों में कमी देखी गई। व्यापारियों का कहना है कि दालों में उठाव नहीं आने से मिलर्स जरूरत पूर्ति ही दलहनों की खरीदी कर रहे है।

मुंबई पोट पर आयातित चना नया तंजानिया 5725, ऑस्ट्रेलिया 5900, तुवर लेमन 6775 व उड़द एफएक्यू 7050 रुपए।

दलहन: चना कांटा 6050 से 6100, डंकी 5100 से 5300, विशाल 5800 से 5900, मसूर 6400, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7200, महाराष्ट्र लाल 7200 से 7500, कर्नाटक 7300 से 7500, निमाड़ी 6400 से 7200, मूंग बेस्ट नया 8000 से 8150, एवरेज 7200 से 7600, उड़द बोल्ड 7500 से 8000 रुपए क्विंटल।

दालें: चना दाल 7500 से 8300, मसूर दाल 8000 से 8100, बेस्ट तुवर दाल 9900 से 11000, ब्रांडेड तुवर दाल 11400, मूंग दाल 9300 से 9500, मूंग मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10300 से 10400, उड़द दाल बोल्ड 9400 से 9600, उड़द मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10300 रुपए