Movie prime

एशियाई मार्केट में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, देखिए आज 22, 24 कैरेट सोने का भाव

 

एशियाई बाजारों में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 

इसकी प्रमुख वजह है कि निवेशक अमेरिका के ताजा मुद्रास्फीति आंकड़ों के जारी होने से पहले सतर्क हो गए हैं।
 हालांकि, कीमतों में गिरावट के बावजूद सोना अब भी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब बना हुआ है। बाजार में यह उम्मीद बनी हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले हफ्ते ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। दरों में कटौती की संभावना से निवेशकों को भरोसा है कि सोने की मांग आगे बढ़ेगी, क्योंकि इससे गैर-ब्याजधारक संपत्तियों की चमक बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3620 डॉलर प्रति औंस व चांदी 4102 सेंट रहा। 

सोने के भाव ऊपर में 3648 नीचे में 3614 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 4124 नीचे में 4088 सेंट रही। 

स्थानीय बाजार में सोना केडबरी 112300 एक दिन पूर्व 112500 आरटीजीएस 112000 सोना 22 कैरेट 102200 

चांदी चौरसा 127100 एक दिन पूर्व 127100

 आरटीजीएस में 126900 चांदी टंच 127200 रुपए।

 उज्जैन सराफा : सोना 24 कैरेट 112700 

सोना 22 कैरेट 103300 

चांदी 1,27,500 रुपए प्रति किलो ग्राम भाव रहे।

 रतलाम सराफा: सोना 112350 जेवरात 102913 चांदी 127900 रुपए।