Movie prime

Silver Rate Hike Update: चांदी की कीमतें पहुंची शिखर पर, छुआ ऑल टाइम हाई का स्तर

गुरुवार को चांदी के भाव 1,06600 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए। यह रतलाम में अब तक के सर्राफा बाजार के ऑल टाइम हाई भाव हैं।
 

Silver Price Update: चांदी के भाव में सप्ताह की शुरुआत से ही तेजी जारी है। गुरुवार को चांदी के भाव 1,06600 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए। यह रतलाम में अब तक के सर्राफा बाजार के ऑल टाइम हाई भाव हैं। इस सप्ताह भाव में एक हजार रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई है। इस साल भाव में 17300 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई है। क्योंकि एक जनवरी को चांदी के भाव (Silver price update) 89,300 रुपए प्रतिकिलो थे।

चांदी के भाव (Silver price) में इस सप्ताह ऐसे आई प्रतिकिलो की तेजी

आज शुक्रवार को भी चांदी की कीमतों में 932 रुपए की तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी 932 रुपए की बढ़त के साथ 1,07,620 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले चांदी की 1,06,688 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

30 जून - 105600

1 जुलाई - 106000

2 जुलाई -106400

3 जुलाई - 106600

4 जुलाई - 107620

सोने की कीमतों (gold price) में आई गिरावट 

चांदी की कीमतों ने एक तरफ जहां अपने ऑल टाइम हाई के स्तर को पार कर लिया है वही सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। सोने के भाव में 400 रुपए की गिरावट आई और सोना गुरुवार को 97500 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। एक दिन पहले इसके भाव 97900 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इंडिया बुलियन एम ज्वेलर्स की रिपोर्ट के अनुसार आज शुक्रवार को भी 24 कैरेट सोना 143 रुपए सस्ता होकर 97337 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।