Silver Price Hike Update: चांदी की कीमतें पहुंची चांद पर, बंपर उछाल के साथ दामों ने रचा इतिहास
Silver Rate Hike Update: देश में चांदी आए दिन चमकीली होती जा रही है। लगातार कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के चलते चांदी के दाम अब चांद पर पहुंच गए हैं। चांदी के भाव (Silver price hike) में तेजी जारी है। शुक्रवार को भाव ने नए रिकॉर्ड बनाए और सराफा बाजार में चांदी 1 लाख 2 हजार रुपए प्रतिकिलो बिकी। यह पहला मौका है जब चांदी के भाव ने इस स्तर को हुआ है। चांदी की चमक यहीं थमने वाली नहीं है। व्यापारियों के मुताबिक भाव में आगे भी तेजी जारी रहेगी और चांदी के भाव 1 लाख 15 हजार रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच सकते हैं।
सुबह सराफा बाजार खुला तो चांदी के भाव (Silver price) 1 लाख 1300 रुपए प्रतिकिलो थे। इसके बाद इसमें तेजी आई और भाव 1 लाख दो हजार रुपए प्रतिकिलो पहुंच गए और चांदी के भाव ने नए स्तर को छू लिया। इस साल चांदी के भाव में 12,700 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई है। 1 जनवरी को सराफा बाजार में चांदी के भाव 89,300 रुपए प्रति किलो थे। वहीं इस महीने भाव में तेजी की बात की जाए तो जून में भाव में 3150 रुपए प्रति किलो की तेजी आई। 2 जून को इसके भाव 98,850 रुपए प्रति किलो थे।
इसलिए आ रही चांदी की कीमतों में तेजी
सराफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने बताया कि आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम हो रही है। इससे चांदी में इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ रही है। वहीं चाइना द्वारा लगातार चांदी की खरीदी की जा रही है। इससे भाव में तेजी आ रही है और चांदी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। यदि आगे भाव में तेजी की बात की जाए तो चांदी अगले दो महीने में 1.15 लाख रुपए प्रतिकिलो तक बिक सकती है।
सोने की कीमतों में नहीं दिख रही है ज्यादा तेजी
चांदी के भाव भले ही हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं लेकिन सोने के भाव (Gold price update) में इतनी तेजी नहीं है। सोने के भाव इस महीने लगातार 97 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास बने हुए हैं। सराफा बाजार में सोने के भाव शुक्रवार को 97,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। वहीं जेवराती सोना 89,200 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। हालांकि व्यापारियों के मुताबिक सोने के भाव में भी आगे तेजी आएगी।